डेयरीफार्मिंग में ट्रांजिशन पीरियडप्रबंधन (ब्याने से लगभग 2-3 सप्ताहपहले से लेकर 2-3 सप्ताहबाद तक) को अक्सरज्ञान की कमी, आर्थिकदबाव, परिचालन संबंधी बाधाओं और व्यवहारिक कारकोंके कारण नजरअंदाज करदिया जाता है ।हालांकि इस अवधि काउत्पादकता, स्वास्थ्य और लाभप्रदता परसबसे अधिक प्रभाव पड़ताहै, फिर भी इसेहमेशा आनुपातिक महत्व नहीं मिलता है।
1. आर्थिकगलतफहमियाँ
ट्रांज़िशनफीड/प्रीमिक्स की कीमत सामान्यफीड की तुलना मेंअधिक होती है। साथही यह गलत धारणाहोती है कि सूखेकाल (ड्राई पीरियड) में कम गुणवत्तावाला चारा खिलाकर लागतबचाई जा सकती है।लेकिन वास्तविकता में, खराब ट्रांज़िशनप्रबंधन वाले फार्म परनिम्न समस्याएँ उत्पन्न होती हैं-
- उत्पादन मेंकमी: पशु अपनी आनुवंशिकक्षमता तक नहीं पहुँचपाते, जिससे पीक-यील्ड औरकुल दुग्ध उत्पादन कम हो जाताहै।
- अनुमान केअनुसार, पीक उत्पादन में 5 लीटर वृद्धि से एक लेक्टेशनमें लगभग 1000–1100 लीटर अतिरिक्त दूधमिल सकता है।
- मेटाबोलिक रोगोंकी अधिकता (मिल्क फीवर, कीटोसिस, एबोमेसम डिस्प्लेसमेंट, फैटी लिवर, मास्टाइटिस)।
- कम प्रजननक्षमता और दो ब्यातके बीच का समय बढ़ जाना (देरीसे हीट, रिपीट ब्रीडिंग) ।
- शुरुआती लेक्टेशनमें अधिक कलिंग ((पशुको समय से पहलेही बाड़े से निकलनापड़ जाता है) ।
- अधिक पशु-चिकित्सा खर्च, लेकिन कम लाभ।
- यदि येसमस्याएँ बार-बार दिखें, तो सबसे पहले ट्रांज़िशनप्रबंधन (पोषण एवं प्रबंधन) की समीक्षा करें, क्योंकि यही पूरी लेक्टेशनकी नींव है।
2. सब-क्लिनिकल रोगों की “अदृश्य” प्रकृति
कई ट्रांज़िशन समस्याएँ तुरंत स्पष्ट नहीं होतीं, लेकिनबाद में फार्म कीलाभ को प्रभावित करतीहैं-
- सब-क्लिनिकल हाइपोकैल्सीमिया: रक्त में कमकैल्शियम → मिल्क फीवर, कम फीड इंटेक, कम इम्युनिटी।
- नेगेटिव एनर्जी बैलेंस: खराब बॉडी कंडीशनस्कोर, कम पीक-उत्पादन, कमजोर गर्भधारण, कीटोसिस, फैटी लिवर।
- देरी से प्रभाव: कम फीड इंटेकसे एबोमेसम डिस्प्लेसमेंट हो सकता है।
- यदि पशुट्रांज़िशन में बीमार होगया, तो उस पुरेलेक्टेशन का लाभ घटजाता है।
- जागरूकता की कमी केकारण किसान इन नुकसान कोट्रांज़िशन प्रबंधन से जोड़ नहींपाते।
3. लेक्टेशनपर अधिक ध्यान, पर नये लेक्टेशन की तैयारी पर कम ध्यान
- पारंपरिक डेयरीमें किसान दूध शुरू होनेके बाद अधिक ध्यानदेते हैं: सप्लीमेंट, दवाइयाँऔर महंगा चारा अधिक मात्रामें देना शुरू करते हैं,इससे पाचन संबंधी समस्याएँहो सकती हैं, जोपीक उत्पादन को रोक देतीहैं।
- लेकिन इसके विपरीत सूखा काल औरक्लोज़-अप अवधि को “गैर-उत्पादक” माना जाता है, इसलिए ट्रांज़िशन फीड, ट्रांज़िशन प्रीमिक्स, एनीऑनिक साल्ट, सही बॉडी कंडीशन स्कोर आदि पर खर्च नहीं किया जाता।
4. तकनीकीज्ञान की कमी
- ट्रांज़िशन पोषणएक जटिल विषय हैजैसे मिनरल संतुलन (जैसे डिकेड), ऊर्जासंतुलन (बॉडी कंडीशन स्कोरके लिए), फाइबर (रूमेन स्वास्थ्य के लिए), प्रोटीनस्तर, विशेष प्रीमिक्स (बायोटिन, नियासिन, बीटेन, अमीनो एसिड) आदि के बारे में सही तकनिकी जानकारी का ना होना।
- प्रसव केबाद दूध तेजी सेबढ़ता है, लेकिन फीडइंटेक उसी गति सेनहीं बढ़ता जो नेगेटिव एनर्जीबैलेंस, बॉडी कंडीशन स्कोरमें गिरावट, कीटोसिस, कमजोर प्रजनन आदि कारण बनता है।
- विशेषज्ञ (न्यूट्रिशनिस्ट/वेट) की सहायतासे इन समस्याओं कोरोका जा सकता है।
5. बुनियादीढांचे की कमी
- प्रभावी प्रबंधनके लिए आवश्यक: अलग-अलग समूह तथा समूह केअनुसार आहार।
- कई फार्ममें पर्याप्त जगह, फीड बंकया आरामदायक आवास नहीं होता।
6. मानकसंचालन प्रक्रियाओं (SOPs) का अभाव
नियमितरूप से बॉडी कंडीशनस्कोरिंग (BCS), चारा सेवन कीनिगरानी, मूत्र के pH की जांच औरबीमारियों का जल्दी पतालगाने जैसी लिखित प्रक्रियाओंकी कमी होती है। इनके बिना प्रबंधनअनियमित और व्यक्तिगत अनुभवपर निर्भर हो जाता है।
7. पारंपरिकसोच और प्रथाएँ
- वैज्ञानिक दृष्टिकोणके बजाय पारंपरिक तरीकेअपनाए जाते हैं।
- प्रसव सेपहले और बाद मेंएक ही आहार दियाजाता है।
- कुछ गलतप्रथाएंजैसे गलत प्रथाएँ जैसेप्रसव से पहले आवश्यकतासे कम कम खिलानातथा प्रसव के बाद आवश्यकतासे अधिक खिलाना नुकसानदायक होता है।
निष्कर्ष
ट्रांज़िशनपीरियड प्रबंधन की उपेक्षा मुख्यरूप से इसलिए होती है क्योंकि इसके लाभ रोकथामआधारित, अप्रत्यक्ष और देर से दिखने वाले होते हैं जबकिइसकी लागत तुरंत और स्पष्ट होती है लेकिनवास्तविकता में, यही अवधि पूरी डेयरी लाभ (प्रोडक्टिविटी) की नींव है।